ड्रमंडगंज पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 59 लोगों का शांति भंग में चालान

ड्रमंडगंज पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 59 लोगों का शांति भंग में चालान

मीरजापुर। ड्रमंडगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपू पुत्र मोहनलाल तथा परमेश्वर दास उर्फ पसेरी पुत्र स्व. कन्हैया लाल, निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़, थाना ड्रमंडगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के हनुमना क्षेत्र स्थित पहड़ी निवासी इस्तीयाक मोहम्मद ने 9 नवंबर को ड्रमंडगंज थाने में मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर दी थी। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चोरी की बाइक की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी।

इसी क्रम में उप निरीक्षक शुभाष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या MP 17 MS 6804 बरामद की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

59 व्यक्तियों का शांति भंग में चालान

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 59 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया।

थानावार कार्रवाई में कोतवाली शहर से 15, विंध्याचल से 4, कोतवाली देहात से 3, चील्ह से 7, पड़री से 2, कछवां से 4, अदलहाट से 8, जमालपुर से 2, हलिया से 6, लालगंज से 3, जिगना से 3, संतनगर से 1, ड्रमंडगंज से 6, अहरौरा से 3 तथा राजगढ़ से 5 व्यक्तियों का चालान किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें