थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम पवन कुमार गंगवार, फरियादियों की समस्याएं सुनी

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने थाना मड़िहान में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जा तथा राजस्व से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मामलों का दोनों पक्षों की उपस्थिति में संतोषजनक समाधान सुनिश्चित कराया जाए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें