आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद

आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद

मिर्जापुर। सोमवार रात करीब 9:30 बजे अचानक तेज आंधी, तूफान, गरज-चमक और बारिश शुरू होने से मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने से लोगों में सतर्कता बढ़ गई। सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत विभाग द्वारा कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई, जिससे कुछ इलाकों में अंधेरा छा गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घरों के भीतर रहने को मजबूर हो गए।

मौसम में आए इस अचानक बदलाव से दिनभर की उमस और गर्मी से राहत मिली, हालांकि तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा भी आंधी, मेघगर्जन और बारिश की संभावना जताई गई थी।

बारिश और तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की सूचना है। स्थिति पर विद्युत विभाग और प्रशासन की नजर बनी हुई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें