पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल की मौजूदगी में साहू समाज ने किया भारत यात्रा का भव्य स्वागत

दिव्या मित्तल की मौजूदगी में साहू समाज ने किया भारत यात्रा का भव्य स्वागत

दहेज मुक्त विवाह और राजनीतिक अधिकारों के लिए एकजुटता का आह्वान, मेधावी बच्चे हुए सम्मानित

मीरजापुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, मीरजापुर के तत्वावधान में मंगलवार को पक्का पोखरा, रमई पट्टी स्थित केवलम पैलेस में भारत यात्रा स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल की मौजूदगी में समाज के उत्थान, राजनीतिक अधिकारों में भागीदारी, दहेज मुक्त विवाह और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

समारोह का उद्घाटन दिव्या मित्तल, महासभा के प्रदेश महामंत्री एवं विशिष्ट अतिथि संपूर्णानंद साहू, भारत यात्रा के संयोजक एसपी गुप्ता और जिलाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महात्मा गांधी और दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दहेज मुक्त विवाह और महिला सशक्तिकरण पर जोर

भारत यात्रा के संयोजक एसपी गुप्ता ने बताया कि मुंबई से शुरू होकर नागपुर में संपन्न होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य समाज में दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देना, महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना और युवा पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शुभम गुप्ता और अमित गुप्ता को मुख्य अतिथि दिव्या मित्तल ने सम्मानित किया।

राजनीतिक अधिकारों के लिए एकजुट होने की अपील

विशिष्ट अतिथि संपूर्णानंद साहू ने समाज के लोगों से एकजुट होकर जरूरतमंदों और असहाय लोगों की मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अधिकारों और समाज की मजबूत भागीदारी के लिए सभी को अपनी ताकत पहचाननी होगी और एकजुट होकर मतदान करना होगा।

कार्यक्रम का संयोजन विनोद गुप्ता ने किया, जबकि प्रभारी के रूप में प्रसन्ना साहू ने जिम्मेदारी निभाई। मंच का संचालन शुभम गुप्ता, अमित गुप्ता और अमरनाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए सैकड़ों लोगों ने समारोह में भाग लिया।

अंत में संस्था के संरक्षक शशिधर साहू, शर्मिला साहू, उदय चंद गुप्ता, गुरुदयाल साहू, देवी प्रसाद साहू, शंभू गुप्ता और रविशंकर सहित अन्य लोगों ने अतिथियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता, रवि साहू, अखिलेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, विकास गुप्ता, शुभम साहू, प्रदीप गुप्ता, संजय साहू, राजन गुप्ता, लवकुश गुप्ता, मयंक गुप्ता, सतीश गुप्ता, दिलीप साहू, पवन गुप्ता, संगम साहू, भोलानाथ गुप्ता, राज गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, गोविंदा गुप्ता, संजीव साहू, शीतला प्रसाद, नंदलाल साहू, अशोक साहू, संजय गुप्ता और अवधेश साहू सहित समाज के अनेक लोगों का योगदान रहा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें