मड़िहान में पैरावेटनरी कॉलेज को शासन की मंजूरी

मड़िहान में पैरावेटनरी कॉलेज को शासन की मंजूरी

मड़िहान में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, सरकार ने दी अनिवार्यता प्रमाण-पत्र की मंजूरी

मीरजापुर। मड़िहान क्षेत्र के देवरी कला गांव स्थित डॉ. जगदीश सिंह पटेल पैरा वेटनरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी को उत्तर प्रदेश सरकार से बड़ी राहत मिली है। शासन ने ओम साई विन्ध्य विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्थान में पैरापशुचिकित्सा क्षेत्र के डिप्लोमा इन वेटनरी फार्मेसी तथा डिप्लोमा इन लाइवस्टॉक एक्सटेंशन पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए अनिवार्यता प्रमाण-पत्र (एनओसी) जारी करने का निर्णय लिया है।

अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि पशुपालन विभाग के प्रस्ताव और ट्रस्ट के आवेदन पर विचार के बाद राज्य सरकार ने दोनों पाठ्यक्रमों की स्थापना की अनुमति प्रदान की है। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 100-100 सीटों की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि संस्थान को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों और अधोसंरचना संबंधी नियमों का पालन करना होगा।

इस निर्णय से मीरजापुर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को पशुपालन एवं पैरावेटनरी शिक्षा के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें