
ब्रेकिंग न्यूज | मिर्जापुर
मिर्जापुर शहर के डकीनगंज स्थित रामटेक के बगल में संतोष की दुकान इलेक्ट्रॉनिक्स की बताई गई है उसमें दुकान में भीषण आग लगने की सूचना है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है। कटरा पुलिस भी मौके पर पहुंच के मोर्चा संभाली हुई थी आग पर पूरी तरीके से नियंत्रण पा लिया गया है किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 














