एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को सत्र 2026-27 के लिए पीसीआई की स्वीकृति

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण में एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, समसपुर, चुनार को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। संस्थान को बी.फार्म में 100 सीट, डी.फार्म में 60 सीट, एम.फार्म फार्मास्यूटिक्स में 15 सीट, एम.फार्म फार्माकोग्नोसी में 15 सीट तथा फार्म.डी में 30 सीटों पर प्रवेश की अनुमति प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर फार्मेसी के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री ने बताया कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं शोधपरक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन पाठ्यक्रमों के उपरांत विद्यार्थियों के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्रों, फार्मास्यूटिकल कंपनियों, अस्पतालों, औषधि अनुसंधान, उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण तथा क्लिनिकल फार्मेसी में रोजगार एवं प्लेसमेंट के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें