सहकारिता सप्ताह के तहत जिला सहकारी बैंक परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

सहकारिता सप्ताह के तहत जिला सहकारी बैंक परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

मिर्जापुर। केंद्र सरकार में केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान के तहत 29 जून से 6 जुलाई तक मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के क्रम में गुरुवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मिर्जापुर के कचहरी कंपाउंड परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने की। इस अवसर पर उपसभापति विपुल सिंह, संचालक आलो अग्रवाल एवं अमित कुमार पांडे, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मिर्जापुर, बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक राजकुमार यादव तथा उपमहाप्रबंधक मंजूषा सहित बैंक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सहकारिता की भावना को मजबूत करने, सहकारी संस्थाओं की भूमिका तथा आमजन को सहकारिता से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने और ‘सहकार से समृद्धि’ के उद्देश्य को साकार करने का आह्वान किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें