वैद्य अश्वनी श्रीवास्तव का निधन, शोक की लहर

अस्थमा अटैक से वैद्य अश्वनी श्रीवास्तव का निधन, शोक की लहर

मिर्जापुर। विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री एवं राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक मनोज श्रीवास्तव के छोटे भाई वैद्य अश्वनी श्रीवास्तव का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। बताया गया कि रात्रि लगभग दो बजे उन्हें अस्थमा का गंभीर अटैक आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने वैद्य अश्वनी श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें