ऑपरेशन ऑल आउट के तहत एसपी ने यातायात व्यवस्था का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

ऑपरेशन ऑल आउट के तहत एसपी ने यातायात व्यवस्था का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार को “ऑपरेशन ऑल आउट” अभियान के तहत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर तैनात थाना एवं यातायात पुलिसकर्मियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की। बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, काली फिल्म लगे वाहन, अवैध या संशोधित नंबर प्लेट, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी लेकर अवैध मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र, वांछित एवं इनामी अपराधियों के साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना मड़िहान क्षेत्र के मड़िहान तिराहा एवं कस्बा क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें