
8 जुलाई को मिर्जापुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, लोक निर्माण विभाग की करेंगे मंडल स्तरीय समीक्षा
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 8 जुलाई को मिर्जापुर दौरा प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के नए एवं पुराने कार्यों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक में विंध्याचल मंडल के विकास कार्यों और निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा किए जाने की संभावना है।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का माँ विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। समीक्षा बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री स्थानीय विकास एवं निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। प्रशासन मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है।















