
35 करोड़ वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत जमुई पैक्स परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण
मीरजापुर। सहकारिता विभाग एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत रविवार, 12 जुलाई 2026 को एम. पैक्स जमुई परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक लि. मीरजापुर के सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने की।
कार्यक्रम के दौरान आम, जामुन, बरगद, पाकड़ सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए किसानों को पौधों का वितरण भी किया गया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के आयुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता मीरजापुर अमित कुमार पांडेय, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक राजकुमार यादव, एडीसीओ सोनिया टंडन, डीजीएम मंजूषा, बैंक शाखा प्रबंधक धनंजय सोनकर, समिति की अध्यक्ष कुसुमलता, ग्राम प्रधान सहित पूर्व समिति अध्यक्ष सुजीत, सुशील सिंह, संचालकगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।















