
मिर्जापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के सेमरा कलां गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए महिलाओं के सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित सीताराम
केशरी के अनुसार 17 जुलाई 2026 की रात करीब 2 बजे चोर घर का पिछला दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी से जेवरात लेकर फरार हो गए।
घटना के समय परिवार के सदस्य बगल के कमरे तथा कुछ लोग ऊपर की मंजिल पर सो रहे थे। सुबह करीब 4 बजे
नींद खुलने पर अलमारी का सामान गायब मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने ड्रमंडगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
चोरी हुए आभूषणों की विस्तृत सूची अलग से पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।















