
सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी विदाई
मीरजापुर, 31 जुलाई। पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में पुलिस विभाग से अधिवर्षता की आयु पूर्ण करने एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले पांच पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन आर.के. मीणा ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र, छाता एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद, सफल और आनंदमय भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विदाई प्राप्त करने वालों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस हरिद्वार मिश्र, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस लालमणि यादव, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सुनील कुमार राय, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस ओम प्रकाश वर्मा तथा शिशिधर मिश्रा (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) शामिल रहे।
समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।















