
लखनऊ
यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत।
इस सीजन स्वाइन फ्लू से पहली मौत का मामला सामने आया है।
लखनऊ में इंदिरानगर निवासी 50 वर्षीय महिला ने बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
महिला को सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।
24 अगस्त को निजी पैथोलॉजी की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
25 अगस्त को परिजन महिला को गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
मौत के बाद परिजनों ने पॉजिटिव रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन को दिखाई।
इलाज में शामिल 17 डॉक्टर-कर्मचारियों और मरीजों के नमूने KGMU भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर-कर्मचारियों को आइसोलेशन की सलाह देते हुए सतर्कता बढ़ाई है।।















