अहरौरा में मैजिक से क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 4 गोवंश बरामद, चालक गिरफ्तार

अहरौरा में मैजिक से क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 4 गोवंश बरामद, चालक गिरफ्तार

मिर्जापुर, 29 अगस्त। अहरौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मैजिक वाहन से वध के लिए ले जाए जा रहे चार गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर भुड़कुड़ा पौनी बैरियर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मैजिक वाहन संख्या UP66AT6559 को रोका गया। वाहन में दो गाय और दो बछड़े समेत कुल चार गोवंश क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे थे।

पुलिस ने मौके से परमेश्वर पुत्र शिवनारायण (23 वर्ष), निवासी भोगांव, थाना चील्ह, मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। वहीं मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मामले में थाना अहरौरा में मु0अ0सं0-177/2026, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने गो-तस्करी में प्रयुक्त मैजिक वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।

यह कार्रवाई उपनिरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय, चौकी प्रभारी इमिलियाचट्टी और उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें