
13 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश।
ऊमर-ओमर वैश्य परिषद एवं विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर।
मिर्जापुर, 30 अगस्त 2026
नरघाट स्थित श्याम उत्सव वाटिका में रविवार को ऊमर-ओमर वैश्य परिषद, मिर्जापुर एवं विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, मिर्जापुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 13 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम संयोजक विनोद कुमार गुप्ता ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर का शुभारंभ ऊमर-ओमर वैश्य परिषद के अध्यक्ष अ आनंद कुमार गुप्ता ने स्वयं रक्तदान करके किया। शिविर में कुल 23 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें चिकित्सकीय परीक्षण के बाद 13 लोग रक्तदान के लिए उपयुक्त पाए गए।
रक्तदान करने वाले रक्तवीरों में आशीष अग्रवाल, विभूम गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता, शुभांशु कसेरा, निशांत गुप्ता, द्वारिका यादव, आशु अग्रहरी, मुकेश गुप्ता, सुमित केसवानी, ऋषभ उमर, प्रज्जवल साहू, नितिन गुप्ता एवं दीपक जायसवाल शामिल रहे।
इस अवसर पर ऊमर-ओमर वैश्य परिषद के अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता एवं सचिव संजय कुमार गुप्ता तथा विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानन्द हैहयवंशी एवं सचिव अभिषेक साहू सहित संस्था के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
आयोजक संस्थाओं की ओर से सभी रक्तवीरों, चिकित्सकीय टीम, सहयोगियों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से यह संदेश भी दिया गया कि रक्तदान की मुहिम को निरंतर आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ना ही अभियान का उद्देश्य है।
मौके पर – आशुतोष हैहयवंशी , देवव्रत साहू , आदित्य बरनवाल , विनय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।













