मीरजापुर पुलिस की कार्रवाई: दुष्कर्म के आरोपी समेत 8 वारंटी और एनडीपीएस एक्ट का वांछित गिरफ्तार

मीरजापुर पुलिस की कार्रवाई: दुष्कर्म के आरोपी समेत 8 वारंटी और एनडीपीएस एक्ट का वांछित गिरफ्तार

मीरजापुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी, एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त समेत कुल 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 लोगों का बीएनएसएस की धाराओं में चालान किया गया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पड़री थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को युवती के पिता ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-233/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 31 अगस्त को शिवलोक मंदिर, ग्राम कपसौर के पास से आरोपी किशन पुत्र राकेश, निवासी ग्राम भिलगो, थाना पड़री को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एनडीपीएस एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

जिगना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी दूधनाथ सिंह उर्फ उदय बहादुर सिंह, निवासी गौरा, थाना जिगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर कुशहा तिराहे के पास से पकड़ा।

आरोपी के खिलाफ थाना जिगना में मु0अ0सं0-91/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

8 वारंटियों की गिरफ्तारी

अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें कोतवाली शहर से 1, कोतवाली देहात से 1, पड़री से 1, संतनगर से 1 और मड़िहान से 4 वारंटी शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया।

7 लोगों का बीएनएसएस में चालान

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 7 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया। इनमें विंध्याचल से 2, जिगना से 2, अदलहाट से 2 और अहरौरा से 1 व्यक्ति शामिल है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें