मिर्जापुर में क्रेशर प्लांट के पास कमरा ढहने से चार मजदूरों की मौत

मिर्जापुर में क्रेशर प्लांट के पास कमरा ढहने से चार मजदूरों की मौत

अहरौरा। मिर्जापुर जनपद में क्रेशर प्लांट के पास बड़ा हादसा हो गया। अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एसएस रंजन स्टोन प्लांट के पास एक कमरा अचानक ढह गया। मलबे में दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई। चारों मृतक सोनभद्र जनपद के रहने वाले बताए गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, डीआईजी पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें