*एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी*

एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी*

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित 12 मरीजों को सफल उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। संस्थान जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
एपेक्स ट्रस्टी प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की अध्यक्षता में पिछले पांच वर्षों से नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में जनसेवा कर रहा है। इस दौरान संस्थान में 16,000 से अधिक निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी एवं लेंस प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। यह उपलब्धि जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
क्षेत्रीय मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार निःशुल्क उपचार तथा अन्य मरीजों को निर्धारित सरकारी दरों पर सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाती है।
अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि आंखों में धुंधलापन, नजर कमजोर होने या मोतियाबिंद के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और समय रहते नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें। संस्थान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराकर उनके जीवन में नई रोशनी लाना है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें