जिगना स्टेशन पर 9 दिनों तक तीन ट्रेनों का ठहराव रहेगा स्थगित

जिगना स्टेशन पर 9 दिनों तक तीन ट्रेनों का ठहराव रहेगा स्थगित

28 अक्टूबर से 5 नवंबर तक नहीं रुकेंगी मेमू और चुनार-प्रयागराज एक्सप्रेस

मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते जिगना रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा। प्रयागराज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर जिगना और गैपुरा स्टेशनों के बीच यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसके मद्देनजर रेलवे ने ट्रेनों के ठहराव स्थगन की तिथि में संशोधन किया है।

रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 28 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक कुल नौ दिनों के लिए जिगना स्टेशन पर तीन ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। इनमें गाड़ी संख्या 64595 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज मेमू, गाड़ी संख्या 63237 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-सूबेदारगंज मेमू तथा गाड़ी संख्या 13309 चुनार-प्रयागराज एक्सप्रेस शामिल हैं।

निर्माण कार्य के दौरान इन ट्रेनों से जिगना स्टेशन पर उतरने या चढ़ने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें