ब्लॉक के चलते 25 अक्टूबर को ट्रेनों के संचालन में बदलाव, इंटरसिटी का टर्मिनल बदला

ब्लॉक के चलते 25 अक्टूबर को ट्रेनों के संचालन में बदलाव, इंटरसिटी का टर्मिनल बदला

मिर्जापुर। रेल प्रशासन द्वारा सिग्नल एवं दूरसंचार कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण 25 अक्टूबर को कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत शक्तिनगर-वाराणसी इंटरसिटी का टर्मिनल बदलने के साथ ही दो ट्रेनों को विलंब से चलाया जाएगा।

रेल प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 13344 शक्तिनगर-वाराणसी इंटरसिटी 25 अक्टूबर को वाराणसी के स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक जाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 13345 वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी वाराणसी के बजाय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रवाना होगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 150 मिनट विलंब से सुबह 9:40 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19168 बनारस सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से दोपहर 2:45 बजे बनारस सिटी से रवाना होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) अथवा रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें