मिर्जापुर से गुजरेंगी कई त्योहार विशेष ट्रेनें, दिवाली और छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत

मिर्जापुर से गुजरेंगी कई त्योहार विशेष ट्रेनें, दिवाली और छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत

मिर्जापुर। दिवाली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने विभिन्न रूटों पर कई त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से मिर्जापुर सहित पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। खास बात यह है कि गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत और अन्य क्षेत्रों से बिहार जाने वाली कई विशेष ट्रेनें मिर्जापुर स्टेशन से होकर गुजरेंगी।

रेल प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार निम्नलिखित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

1\. उधना-जयनगर अनारक्षित विशेष ट्रेन (09071/09072)

उधना से जयनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 09071 का संचालन 6, 10 एवं 11 नवंबर को होगा। यह ट्रेन उधना से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी और 6:02 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09072 जयनगर से 8, 12 एवं 13 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन मिर्जापुर में अगले दिन रात 1:05 बजे पहुंचेगी और 1:07 बजे रवाना होगी। ट्रेन में कुल 24 अनारक्षित कोच होंगे।

2\. बेंगलुरू-बरौनी एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन (06549)

बेंगलुरू से बरौनी जाने वाली यह विशेष ट्रेन 6 नवंबर को रात 11:55 बजे रवाना होगी। निर्धारित मार्ग से होते हुए 9 नवंबर को रात 10:48 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी और 10:50 बजे आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे।

3\. पोदनूर-बरौनी-पोदनूर विशेष ट्रेन (06079/06080)

पोदनूर से बरौनी जाने वाली ट्रेन संख्या 06079 का संचालन 7 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन मिर्जापुर में 9 नवंबर को शाम 4:20 बजे पहुंचेगी और 4:22 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06080 बरौनी से 10 नवंबर को रात 11:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन मिर्जापुर में 12 नवंबर को सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी और 10:35 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

4\. बेंगलुरू कैंट-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन (06505/06506)

बेंगलुरू कैंट से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 06505 का संचालन 9, 16 एवं 23 नवंबर को होगा। यह ट्रेन मिर्जापुर में अगले दिन रात 1:28 बजे पहुंचेगी और 1:30 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06506 मुजफ्फरपुर से 12, 19 एवं 26 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन मिर्जापुर में अगले दिन दोपहर 2:35 बजे पहुंचेगी और 2:40 बजे रवाना होगी।

5\. चर्लपल्ली-रक्सौल विशेष ट्रेन (07007/07008)

चर्लपल्ली से रक्सौल जाने वाली ट्रेन संख्या 07007 का संचालन 11, 18 एवं 25 नवंबर को होगा। यह ट्रेन मिर्जापुर के बजाय प्रयागराज छिवकी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी। वापसी में भी यही मार्ग रहेगा।

6\. नांदेड़-पटना विशेष ट्रेन (07609/07610)

नांदेड़ से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 07609 का संचालन 10, 17 एवं 24 नवंबर को होगा। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07610 का संचालन 12, 19 एवं 26 नवंबर को होगा।

7\. साबरमती-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन (09473/09474)

साबरमती से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 09473 का संचालन 7 एवं 14 नवंबर को होगा। यह ट्रेन प्रयागराज के सूबेदारगंज से ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी और बलिया होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09474 का संचालन 9 एवं 16 नवंबर को होगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे त्योहार विशेष ट्रेनों का लाभ उठाएं। यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें