एपेक्स ट्रस्ट संस्थान में विश्व सीओपीडी दिवस पर जागरूकता सत्र का सफल आयोजन*

*एपेक्स ट्रस्ट संस्थान में विश्व सीओपीडी दिवस पर जागरूकता सत्र का सफल आयोजन*

चुनार, मिर्जापुर। विश्व सीओपीडी दिवस 2026 के अवसर पर एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक एवं एपेक्स के शिक्षण संस्थानों-आयुर्वेद, फार्मेसी, ट्रस्ट नर्सिंग कॉलेज एवं एलाइड हेल्थ पैरामेडिकल संस्थान, चुनार में एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह संरक्षण में इस वर्ष की थीम बेहतर जीवन के लिए शीघ्र पहचान एवं उचित प्रबंधन के तहत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सीओपीडी बीमारी के कारणों, लक्षणों, समय पर पहचान, उपचार एवं बचाव के प्रति लोगों और छात्र-छात्राओं को जागरूक करना था।
फार्मेसी फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौरभ भान सिंह ने इस वर्ष की थीम Early Diagnosis and Management for a Better Life के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अंकुश प्रकाश ने सीओपीडी के परिचय, प्रबंधन एवं संभावित जटिलताओं के बारे में जानकारी दी। वहीं नर्सिंग फैकल्टी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनीता मीना ने सीओपीडी के नर्सिंग प्रबंधन पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में बताया गया कि धूम्रपान, वायु प्रदूषण और धुएं के संपर्क में रहना सीओपीडी के प्रमुख कारण हैं। समय पर जांच, सही उपचार और जीवनशैली में सुधार से इस बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर संस्थान के समस्त चिकित्सकगण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें