मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर

मिर्जापुर। मुंबई में मजदूरी करने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। धान लदे ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दर्दनाक हादसा मड़िहान थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित दीपनगर-पटेहरा संपर्क मार्ग पर हुआ।

दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें