समाचारअन्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ सदैव लड़ते रहे जनेश्वर मिश्रा -आनंद त्रिपाठी

अन्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ सदैव लड़ते रहे जनेश्वर मिश्रा -आनंद त्रिपाठी

वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर 94 53 82 1310,

मीरजापुर 05 अगस्त 2020। समाजवादी पार्टी के कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर पार्टी के संस्थापक सदस्य रहें व केन्द्र सरकार में पूर्व मंत्री रहे छोटे लोहिया के नाम से प्रख्यात जनेश्वर मिश्र की 87वीं जयंती मनाई गई।
जयंती पर सम्बोधित करते हुए जिला सहकारी बैक के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि समाजवादी विचारधारा के राजनेता रहे व पार्टी के प्रति निष्ठावान होने के कारण छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्धी प्राप्त जनेश्वर मिश्र नेता मुलायम सिंह यादव के साथ डा0 राम मनोहर लोहिया के बताये हुए रास्ते पर समता, सम्पन्नता, गैर बराबरी, सबको स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधा के आन्दोलन में जीवनपर्यन्त संघर्षरत रहे।
जिला महासचिव अभय यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जन्म आज ही के दिन 5 अगस्त 1933 को बलिया के सुभनथही गाॅव में हुआ था। वे किसान रंजीत मिश्रा के बेटे थे। उनकी प्राथमिक शिक्षा बलिया में हुई, बाकी शिक्षा के लिए जनेश्वर मिश्रा 1953 मंे इलाहाबाद पहुॅचे। इलाहाबाद पहुॅचने के उपरान्त देश में विकास व समानता के लिए समाजवाद का रास्ता चुना और समाजवाद की राह पर कड़े संघर्ष के बाद जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम की उपाधि मिली।
जिला उपाध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा का मेरे परिवार से पारिवारिक रिश्ता था। वे कई बार लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य रहते हुए समाजवादी आन्दोलन के साथ-साथ समाजवादी पार्टी व नेता मुलायम सिंह यादव के साथ समाज में विकास व समानता के लिए प्रयासरत रहते और आम जनमानस के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य करते थे। मिश्रा जी हमेशा अन्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल देते थे।
जिला प्रवक्ता नसीम कुरैशी ने कहा कि आज भी समाजवादी पार्टी मिश्रा के द्वारा दिये गये नारा हल्ला बोल के साथ अन्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्षरत रहती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जनेश्वर मिश्र के साथ समाजवादी आन्दोलन में आर्शीवाद प्राप्त किया है।
जयंती के अवसर पर अशोक यादव, जवाहर मौर्या, रामगोपाल बिन्द, सुनील पाण्डेय, रोहित शुक्ला, बब्बूलाल यादव, श्याम मोहन यादव, मुकेश साहू, अनिल यादव एड0, जितेन्द्र यादव, जाहिद अख्तर, उपेन्द्र तिवारी, विनोद यादव, संतोष यादव, सूरज यादव, राममिलन यादव, शिवकुमार यादव, अमित दूबे आदि लोग मौजूद रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं