खेल-खेल में चली गोली, 8 वर्षीय मासूम की मौत?

खेल-खेल में चली गोली, 8 वर्षीय मासूम की मौत! रातोंरात अंतिम संस्कार से बढ़ा रहस्य

मिर्जापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय एक नाबालिग की मौत का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, घर में रखे लोड असलहे से खेल-खेल में गोली चल गई, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्चे आपस में चोर-पुलिस का खेल खेल रहे थे।

सूत्रों का यह भी दावा है कि घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना रात में ही गुपचुप तरीके से बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया।

हालांकि, इस मामले में देहात कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा का कहना है कि परिजनों ने उन्हें बताया है कि बच्चे की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। पुलिस को गोली लगने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

फिलहाल घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आने से मामला रहस्यमय बना हुआ है। यदि गोली लगने और बिना सूचना अंतिम संस्कार किए जाने की बात सही पाई जाती है, तो पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें