समाचारअभियान “मिशन शक्ति” के अंतर्गत छात्राओं एवं महिलाओ को किया जागरुक

अभियान “मिशन शक्ति” के अंतर्गत छात्राओं एवं महिलाओ को किया जागरुक

उ0प्र0 शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान “मिशन शक्ति” चलाया जा रहा है, इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरुकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला हेतु प्रशिक्षित करना एवं दुराचारियों की पहचान उजागर करना है, इस अभियान के तहत आज दिनांक 05.03.2021 को महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह मय टीम द्वारा विन्ध्यपुरी कालोनी रमईपट्टी मीरजापुर में, थाना प्रभारी को0 कटरा स्वामी प्रसाद मय टीम द्वारा के0बी0पी0जी0 कालेज में, थाना मड़िहान उ0नि0 अभिषेक सिंह द्वारा ग्राम दाढ़ी राम पहाड़ी की महिलाओं एवं बालिकाओं को “मिशन शक्ति” के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर उनको सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन व उनके अधिकारो/ कानून के प्रति जागरुक किया गया,जागरुकता कार्यक्रम में पुलिस विभाग एवं प्रशासन द्वारा महिलाओ के प्रति सुरक्षा की योजनाओ, सोशल साइट के माध्यम से महिलाओं के साथ हो रहे छेड़छाड़ के विषय में भी जागरूक किया गया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमन पॉवर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा एम्बुलेंस 108, गर्भवती महिला एंबुलेंस सेवा 102 के बारे में जानकारी दी गयी, महिलाओ से जुड़े साइबर क्राइम के संबंध में जागरुकता हेतु जानकारी दी गयी, लैगिक अपराधों से बालिकाओ का संरक्षण अधिनियम ( पॉक्सो एक्ट), महिला के अधिकारों / कानूनों के संबंध मे जानकारी देकर भी जागरुक किया गया ।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं