समाचारआतंकवाद,क्षेत्र वाद, पर योग के माध्यम से विजय प्राप्त किया जा सकता...

आतंकवाद,क्षेत्र वाद, पर योग के माध्यम से विजय प्राप्त किया जा सकता है-MIRZAPUR

योग विश्व मानव के लिए भारत की महानतम उद्द्भावन और उद्द्घोषणा है।आज सम्पूर्ण विश्व मे योग शिर्ष पर प्रतिष्ठित हो रहा है।इस दुनिया मे खूनी संघर्ष को यदि किसी उपाय से रोका जासकता है तो वह योग है।अलगाव वाद,आतंकवाद,क्षेत्र वाद, नॉलवाद पर योग के माध्यम से ही विजय प्राप्त किया जा सकता है।योग ही समाज मे सामाजिक समरसता स्थापित कर सकता है। हमारे ऋषियों ने सम्पूर्ण मानव को सुख ,शांति का मार्ग योग को बताया है।इसलिए भारत के यसश्वि प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी ने जब संयुक्त राष्ट्र संघ में योग की चर्चा की तब विश्व के सभी देश के लोगों ने इसे 21 जून कोअन्तराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के लिए स्वीकार कर लिया।आज सम्पूर्ण विश्व भारत के सामने नतमस्तक है।उक्त बात मीरजापुर के लायंस स्कूल मे श्री रामजन्म महोत्सव शोभायात्रा समिति के द्वारा आयोजित 21 जून अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता के लिए योजना बैठक मे व्यक्त करते हुए कहा। उक्त अवसर पर मीरजापुर के जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे, विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष विद्याभूषण,जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल,जिला मंत्री मनोज दमकल,विश्वनाथ अग्रवाल,रवि साहू, मयंक गुप्ता,बंशीधर अग्रवाल, महेश तिवारी मंच पर उपस्थितरहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं