समाचारई० विवेक बरनवाल ने 2505 लोगों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए भारतीय...

ई० विवेक बरनवाल ने 2505 लोगों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए भारतीय जनता पार्टी के बने सक्रिय सदस्य*

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिनांक 2 सितंबर 2024 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत प्रथम सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी और उसके बाद पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोगों को सदस्यता दिलाई। इसी अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मिर्जापुर के कार्यकर्ता ई० विवेक बरनवाल ने भी 2 सितंबर 2024 को सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत लगातार घर घर, बाजार, मंडियों में लोगों के बिच पहुंचकर 15 अंक्टूबर 2024 तक 2505 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

ई० विवेक बरनवाल ने बताया की जब वह लोगों से सदस्यता के लिए संपर्क करने के लिए जनता के बिच जातें थें उनको यह भी पता चलता था कि कौन सा व्यक्ति माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ ले रहें।
जनता के बिच संपर्क के दौरान वरिष्ठ लोगों को द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद भी दिया गया कि उन्होंने सभी 70 साल से वरिष्ठ जनों को आयुष्मान योजना से जोड़ने का काम किया।
इंजीनियर विवेक बनवाने ने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत होते ही जब इसके संबंध में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री दिलीप पटेल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तभी से उनके बताए हुए बातों पर चलते हुए इंजीनियर विवेक बरनवाल जी ने 2505 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

पूरे उत्तर प्रदेश में अभी तक लगभग 2 करोड़ के आसपास लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और अभी अभियान अक्टूबर माह में भी चलता रहेगा।

इस अभियान के अंतर्गत जब भी जनता से अनुरोध किया गया कि आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन जाइए तो सभी लोगों ने सहर्ष इसको स्वीकार करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

*16 अक्टूबर से पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है जिसमें वह सभी लोग जो कम से कम 100 सदस्य बनाए हैं वह 100 रूपये की सक्रिय सदस्यता शुल्क‌ का भुगतान करके पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।*

इंजीनियर विवेक बरनवाल ने अपने सहयोगी वीरेंद्र बिंद , मनिष दूबे, संतोष मौर्या , शैलेंद्र पांडेय, सुनिल यादव, शर्मिला सिंह , स्वाति जायसवाल, हर्ष गुप्ता आदि लोगों को सदस्यता अभियान में मदद करने के लिए धन्यवाद कहा।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं