समाचारउत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बहुत मजबूत हो रही है - भगवती...

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बहुत मजबूत हो रही है – भगवती चौधरी


मिर्जापुर 26 सितम्बर को जिला कांग्रेस कमेटी मिशन कंपाउड कार्यालय पर बैठक हुआ बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि 9 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्र रैली होगी। यह सभा ऐतिहासिक सभा बनारस होगा श्री तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सपा बसपा को देख ली है अब जनता कांग्रेस पार्टी को देखना चाहती है । प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का खोया हुआ जनाधार वापस आएगा ।श्री तिवारी ने कहा कि बनारस की प्रतिज्ञा यात्रा रैली ऐतिहासिक होगी यह रैली उत्तर प्रदेश नहीं पूरे देश की तस्वीर बदलेगी देश और प्रदेश की जनता आज भी गांधी परिवार पर अपना आस्था रखता है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मिर्जापुर के प्रभारी उज्जवल शुक्ला ने कहा कि मिर्जापुर से बड़ी संख्या में लोग जाएंगे ।मिर्जापुर के जितने ब्लॉक अध्यक्ष हैं न्याय पंचायत अध्यक्ष है फ्रंटल के अध्यक्ष हैं सारे लोग अपनी शक्ति के साथ प्रतिज्ञा रैली में भाग लेना है ।श्री शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को उत्तर प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस के तरफ देख रही है ।जब कांग्रेस पार्टी मजबूत होगा तभी प्रदेश और देश मजबूत होगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी कहा कि के मिर्जापुर से पांचों विधानसभा से भारी संख्या में लोग रैली में भाग लेंगे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बहुत मजबूत हो रही है ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा कि मिर्जापुर के 12 ब्लॉक से कम से कम 15 हजार की संख्या में प्रतिज्ञा रैली में पहुंचेंगे। श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने के लिए तैयार है। श्री पटेल ने कहा कि यह प्रतिज्ञा यात्रा रैली ऐतिहासिक होगी बनारस नहीं पूरे प्रदेश में इस रैली का संदेश जाएगा।
इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिन्हाज अहमद छोटे खान ने किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने भी कहा कि सभी वादों से भारी संख्या में क्या यात्रा रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेंगे
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राजन दुबे प्रदेश सचिव सुधाकर चमार गुलाब पांडे सेवादल के जिला अध्यक्ष भूपेन शुक्ला कांग्रेस नेता अमिताभ पांडे राज धर दुबे एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शिवराज शर्मा यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमर दुबे एससी विभाग के जिला अध्यक्ष अशोक धर कार पीसीसी के सदस्य कैलाश नाथ उपाध्याय रमेश प्रजापति पप्पू सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष ओम नाथ मिश्रा सोशल मीडिया के आयुषी शुक्ला राजेश मिश्रा ज्योति अर्चना मिश्रा इश्तियाक अंसारी अशोक पटेल अखिलेश सिंह सैयद मुमताज अमरनाथ पांडे मनीष दुबे जफर इकबाल मोनू पटेल राजेंद्र विश्वकर्मा अर्चना चौबे कुंज बिहारी उपाध्याय मनोज सिंह रवि तिवारी सतीश चंद शर्मा नरेश चौधरी दिनेश कोल संदीप मिश्रा इमरान खान बबीता जयसवाल शबनम अंसारी आबरू निशा निशा मुझे कुछ करना होगा विवेक सिंह विवेक शंकर विजय दुबे पहाड़ी आकाश सोनकर प्रेम लाल सिंह कन्हैया प्रजापति बसंत लाल धनवान प्रजापति राजेश प्रजापति प्रदीप प्रजापति रोशन अली अंसारी मोहम्मद अजीम कल्लू शाह भरत प्रजापति विनय सिंह पटेलसन्तोष दुबे रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं