
चुनार स्थित एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल द्वारा बीएएमएस बैच 2020 के छात्रों के माध्यम से दिनांक 26 अप्रैल 2025 को ग्रीष्म ऋतुचर्या जागरूकता अभियान का आयोजन एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धन्वंतरि स्तवन से हुआ। मुख्य अतिथि एपेक्स के चेयरमैन डॉ. एस. के. सिंह ने आम जनता को तक्र (छाछ) वितरित कर ग्रीष्म ऋतु में उसके लाभ बताते हुए किया गया। इस अवसर पर डीन प्रो. सुनील मिस्त्री,
प्रधानाचार्य प्रो. पी. के. सिंह, ऐकडेमिक हेड प्रो. यशवंत चौहान, कायाचिकित्सा एचओडी प्रो. पीके राय एवं आयुर्वेदिक संकाय के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने ग्रीष्म ऋतु में उचित आहार-विहार एवं खानपान के महत्व को विभिन्न पोस्टरों और प्रस्तुतियों के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम के दौरान मरीजों और स्टाफ ने भी इस जानकारी का अवलोकन किया और लाभान्वित हुए। अभियान का समन्वय शल्यतंत्र विभाग के डॉ. निलेश दुबे,
कायचिकित्सा विभाग की डॉ. गौरी चौहान, मेडिकल ऑफिसर डॉ. ओम हर्षयती एवं हॉस्पिटल प्रबंधक नवीन सिंह द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।