एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री के निर्देशन में फार्म. डी. (डॉक्टर ऑफ फार्मेसी) प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपने नैदानिक और रोगी देखभाल कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से देवा फाउंडेशन के अनविता समूह का दौरा किया। इस दौरान एपेक्स कॉलेज के डॉ. सौरभ भान सिंह और अन्य संकाय सदस्यों की देखरेख में छात्रों ने मनोरोग रोगियों से संवाद किया और उन्हें आवश्यक दवाओं के सही उपयोग एवं समय पर सेवन के प्रति जागरूक किया।
मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और उपचार प्रक्रिया की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया। इस पहल से छात्रों को मनोरोग मामलों को संभालने की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिला, जिससे उनके नैदानिक ज्ञान के साथ-साथ सहानुभूति की भावना भी विकसित हुई। एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ. एस. के. सिंह ने देवा फाउंडेशन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और विश्वास जताया कि इस सहयोग से मरीजों और छात्रों दोनों को
लाभ मिलेगा।
एपेक्स फार्म. डी. छात्रों ने मनोरोग रोगियों के साथ किया संवाद दवा परामर्श पर दिया मार्गदर्शन
आज ही डाउनलोड करें
विशेष समाचार सामग्री के लिए
Downloads
10,000+
Ratings
4.4 / 5