समाचारओवरटेक करने के चक्कर में एक किशोर की मौत*

ओवरटेक करने के चक्कर में एक किशोर की मौत*

*अहरौरा*- स्थानीय थाना क्षेत्र के जसवां गांव के पास बुधवार की दोपहर बाइक की टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार मौके से भाग निकले। ओवरटेक करने में दोनों बाइकों की भिड़ंत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहरौरा थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी 17 वर्षीय मुराद अली पुत्र सईद बाइक से पेट्रोल लेने जा रहा था। जैसे ही मुराद बाइक लेकर दोपहर लगभग ढ़ाई बजे अहरौरा जमुई मार्ग पर जसवां गांव के पास पहुंचा। तभी अहरौरा से जमुई की ओर जा रही दूसरे बाइक सवार ओवरटेक करने में मुराद की बाइक से टकरा गए। टक्कर के बाद मुराद बाइक समेत सड़क किनारे पत्थर पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट आने से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायल को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने मुराद को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृत किशोर के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरे बाइक सवार मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं