VIRENDRA GUPTA 9453821310-
मीरजापुर, 15 दिसम्बर, 2020- जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने आज तहसी सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद सीधे पडरी धान क्रय केन्द्र पर पहुॅच कर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसानों का धान का तौल करते हुये पाया गया निरीक्षणोंपरान्त जिलाधिकारी ने एक वार्ता के दौरान बताया कि जनपद में धान की धरीद 15 अक्टूबर, 2020 को स्थापित 65 क्रय केन्द्रों पर प्रारम्भ हुयी। जनपदन की भैगोलिक स्थिति के कारण धान की आवक सदर तहसील में सबसे पहले उसके बाद लालगंज व मडिहान में उसके अन्त में चुनार तहसील के जमालपुर में होता है। उन्होंने बताया कि जनपद में क्रमानुसार आवक आने के कारण सभी केन्द्र अपनी पूरी क्षमता से प्रारम्भ नहीं हो सके, किन्तु वर्तमान में धान की आवक सभी क्षेत्रों में आने लगी है जिसके दृष्टिगत जनपद में 29 क्रय केन्द्र और खोले गये है। वर्तमान जनपद कुल 94 क्रय केन्द्र हो गये हैं। नये बनाये गये केन्द्रों में से 15 केन्द्रों पर खरीद भी प्रारम्भ्। हो गयी है शेष पर भी शीध्र प्रारम्भ्। हो जाायेगी। उन्होंने बताया कि आवक के दृष्टिगत सभी केन्द्रों पर कांटों की संख्या तीन कर दी गयी है। केन्द्र प्रभारी एक दिन में अधिकतम 108 मैट््िरक टन तक खरीद सकता है। दिनांक 12-12-2020 तक जनपद में कुल 6432 कृषकों से 34669.12 मैट््िर्रक टन की खरीद हो चुकी है, जो लक्ष्य का 13.25 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन सभी कृषकों का धान क्रय करने के लिये पूरी तरह संकल्पि है किन्तु प्रारम्भ में छोटे-छाटे कृषकों की खरीद पर इस लिय प्राथमिकता दी जा रही है क्यों इन छोटे कृषकों को हम बिचैलियों से बचाना चाहते है। प्रायः 10 कुन्तल, 20 कुन्तल धान विक्रय करने वाले किसान क्रय केन्द्र पर जाने में संकोच करते हैं, उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि ऐसे कृषकों को लेखपालों के माध्यम से केन्द्र पर लाकर उनकी खरीद कर लें। वृहद कृषकों की 75-75 कुन्तल की खरीद साप्ताहिक किश्तों में चलती रहेगी। इस प्रकार 28 फरवरी 2021 तक जनपद का लद्वय पूर्ण करने के साथ-साथ जनपद के अधिक से अधिक कृषकों के धान की खरीद कर पायेगें।
पडरी केन्द्र के निरीक्षण के समय काश्तकारों से खरीद तीन कांटों से की जा रही थी, 14/12/2020 अभिलेख निरीक्षण के अनुसार 920 कुन्तल की खरीद की गयी है, केन्द्र पभारी श्री इरफान खाॅं तथा सहयोगी कर्मचारी पाये गये। वर्तमान में 12 मजदूर उपस्थित थे। मौके पर अंजू देवी के द्वारा 20 कुन्तल, गनेश के द्वारा 22 कुन्तल तथा विनोद के द्वारा 38 कुन्तल की खरद कर ली गयी थी तथा चैथे किसान कृष्ण कुमार दूबे की धान की तौल का रही थी। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा किसानों से वर्ता भी की गयी जिनके द्वारा कोई समस्या संज्ञान में नहीं लाया गया।