समाचारजनपद में टॉप टेन में स्थान लाने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगी...

जनपद में टॉप टेन में स्थान लाने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा में जनपद में टॉप टेन में स्थान लाने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

-मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके माता-पिता व गुरूजन भी होंगे सम्मानित

नई दिल्ली/मिर्जापुर

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में टॉप टेन में अपनी जगह बनाने वाले मेधावियों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल सम्मानित करेंगी। इसके अलावा इन मेधावी छात्र एवं छात्राओं और उनके विद्यालय के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर जनपद में पास होने वाले हाईस्कूल के टॉप टेन मेधावी छात्र एवं छात्राओं और इंटरमीडिएट के टॉप टेन मेधावी छात्र एवं छात्राओं को मई के तीसरे सप्ताह में विशेष सम्मान से सम्मानित करेंगी। इस मौके पर इन छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं संबंधित विद्यालय के गुरूजन भी सम्मानित होंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल नकल विहीन यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।

इंटरमीडिएट के टॉपर मेधावी:

1.तृप्ति सिंह : 89.6 परसेंट

2.सत्येंद्र : 89.2 परसेंट

3.शुभम श्रीवास्तव: 88 परसेंट

4.शिवम द्विवेदी: 87.4 परसेंट

5. आंचल : 87.2 परसेंट

6. ममता सिंह: 86.2 परसेंट

7.लकी गुप्ता: 86 परसेंट

8.श्रेया सिंह: 85.4 परसेंट

9.खूशबू चौरसिया: 84.8 परसेंट

10.वैशाली सिंह: 83.6 परसेंट

हाईस्कूल:

1.पूजा सिंह: 92 परसेंट

2.प्रतीक मिश्रा : 91.3 परसेंट

3.प्राची चौबे: 91 परसेंट

4.नुपूर वर्मा : 90.66 परसेंट

5.श्रद्धा गुप्ता: 90.33 परसेंट

6.हर्ष यादव: 90 परसेंट

7.श्वेता दूबे: 88.66 परसेंट

8.शाइस्ता करीम: 88.66 परसेंट

9.आकांक्षा सागर: 87.85 परसेंट

10.विधि पाण्डेय : 87 परसेंट

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं