समाचारजिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारम्भ


अपने नाम पर लगाये एक वृक्ष, करे देखभाल -जिलाधिकारी

मीरजापुर, 02 जुलाई 2022- जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज विढण्म फाल पहुॅचकर एक जुलाई से 07 जुलाई तक मनाये जाने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम का वृक्षारोपण कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी पी0एस0 त्रिपाठी, सहायक प्रभागीय वनाधिकारी उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो एवं बिढण्म फाल में घूमने आये शैलानियो से कहा कि व अपने घरो के आस पास अपने व अपने बुजुर्गो के नाम वृक्ष अवश्य लगाये तथा उसकी देखभाल करें। प्रभागीय वनाधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2022 कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार द्वारा एक जुलाई से 07 जुलाई 2022 तक वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जायेगा। उन्होने बताया कि जनपद मीरजापुर को 7951900 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है जिसे विभागवार लक्ष्य शासन के द्वारा आवंटित कर दिया गया हैं।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं