समाचारजिलाधिकारी ने राजकीय नवीन मंडी में फीता काटकर धान खरीद का किया...

जिलाधिकारी ने राजकीय नवीन मंडी में फीता काटकर धान खरीद का किया शुभारम्भ

मीरजापुर 03 नवम्बर 2023- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजकीय धान क्रय केन्द्र नवीन मण्डी सदर मीजापुर में धान क्रय केन्द्र पर धान खरीद का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि धान खरीद 01 नवंबर 2023 से खरीद प्रारंभ होकर फरवरी 2023 तक धान की खरीद की जाएगी। जनपद के सभी केंद्र पर किसान अपना धान विक्रय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन ने आनलाइन टोकन की व्यवस्था की है, इन व्यवस्थाओं के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों के धान का क्रय किया जाएगा। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया की धान विक्रय करने वाले किसानों का भुगतान समयान्तर्गत कर दिया जाय, भुगतान में विलंब कदापि न किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र पर अपने धान की बिक्री करने आये किसानों से वार्ता कर केन्द्र पर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, डिप्टी0आर0एम0ओ0 धंनजय सिंह उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं