समाचारजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सॅम्पूर्ण समाधान में सुनी जन समस्यायें

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सॅम्पूर्ण समाधान में सुनी जन समस्यायें

VIRENDRA GUPTA 9453821310-
तहसील सदर में 94 प्राप्त प्रार्थना पत्रों में 04 का मौके पर निस्तारण

प्रदेश सरकार की महत्वांकाक्षी कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आज तहसील सदर में सम्पूर्ण समधान का आयोजन किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव के द्वारा आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के प्रदेश सरकार के द्वारा समपूर्ण समाधान का आयाजन किया गया है ताकि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो सके। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं का अधिकारी स्वयं रूचित लेकर प्राथकिमता के आधार पर निस्तारण करायें तथा उसके मोबाइल नम्बर पर निस्तारण कार्यवाही से अवगत कराते हुये आख्या सम्बंधित तहसील को ससमय उपलब्ध करायें। आज तहसील सदर में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 94 प्रार्थना पत्र आये जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर शेष सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये समय के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जन समस्यओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल के बारे में चर्चा करते हुये अधिकारियों से कहा कि अधिकारी प्रति दिन कार्यालय पहुॅच कर सबसे पहले अपने पोर्टल को अवश्य देखे तथा पोर्टल पर प्राप्त पर प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने पोर्टल पर निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से उसके दूरभाष पर जानकारी प्रापत की जायेगी यदि निस्तारण से शिकायतकर्ता असंतुष्ट पाया जाता है सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी के वियद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जमीनी मामलों में राजस्व व पुलिस माक्े पर अवश्य पहुॅचे तथा जाॅंच कर निस्तारण सुनिश्चित करायें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यकम अधिकारी पी0के0 सिंह,, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र, जिला प्रोवशन अधिकारी गिरीश दूबे, जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला, अधिशासी अभ्यिान्ता विद्यत मनोज कुमार यादव, के अलावा अन्य सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं