समाचारडिस्ट्रिक बार एसोसिएशन मिर्जापुर का चुनाव परिणाम हुआ घोषित

डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन मिर्जापुर का चुनाव परिणाम हुआ घोषित

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मीरजापुर के वार्षिक चुनाव वर्ष 2024 के लिए आज दिनांक 20.12.2023 को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, तथा सदस्य कमला प्रसाद श्रीवास्वत, यशवंत सिंह, गुरुदत्त सिंह, आद्या प्रसाद सिंह के गठित एल्डर्स कमेटी व संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी व कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की देख रेख में मतदान सुबह 10:00 बजे से प्रारम्भ होकर सांय 04:30 बजे तक हुआ, जिसमें आज कुल 1580 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदाता सूचीं में अंकित वैध मतदाताओं की संख्या 2128 में से दिनांक 19.12.2023 को पड़े टेन्डर मतों की संख्या 310 एवं आज दिनांक 20.12.2023 को पड़े मतों की संख्या 1580 को मिलाकर कुल 1890 मत पड़े। इस प्रकार मतगणना में अध्यक्ष पद पर आशुतोष अग्रवाल को कुल 525 मत, पवन कुमार पाण्डेय को 68. मत, सुबोध कुमार शुक्ल को 20 मत, सुशील कुमार दूबे को 63 मत, संजय कुमार उपाध्याय को 648 मत एवं सन्तोष कुमार सिंह गौतम को 535 मत मिलें तथा 19 मत अवैध मिले। इस प्रकार संजय कुमार उपाध्याय कुल 113 मतों के बढोत्तरी से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

सचिव पद पर कुल 1890 मतों में से अवधेश कुमार द्विवेदी को 156 कैलाश यादव को 921. गणेश दत्त तिवारी को 367, जंग बहादुर सिंह को 227 सुमन देवी को 119 व संजय कुमार चौधरी को 87 एवं 23 मत अवैधघोषित किया गया। सचिव पद पर कैलाश यादव को कुल 554 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुल पड़े 1890 मतों में से राजेश कुमार उपाध्याय एव रूद्र प्रकाश गिरि को बराबर-बराबर मत प्राप्त हुआ। जो छः-छः माह तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रहेगे।

उपसचिव (प्रशासन) पद पर गौरव पाण्डेय को 972 मत प्राप्त हुए और रूप नारायण अग्रहरि को 877 मत प्राप्त हुए इस प्रकार गौरव पाण्डेय को 95 मतो से उपसचिव (प्रशासन) विजयी घोषित किया गया।

शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम निम्न है।

अशोक कुमार यादव मनीष कुमार सिंह

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु उपसचिव (पुस्तकालय) पद हेतु कोषाध्यक्ष पद हेतु सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से अधिक 6 पद)

सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से कम 6 पद)

सर्वेश कुमार पाण्डेय

1 शिवदत्त

2 सन्तोष कुमार सिंह

3 सतीश चन्द्र पाण्डेय

4 अर्चना श्रीवास्तव

5 रविकान्त दीक्षित

6 बीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

1 अजय उपाध्याय

2 कमर फारूक

3 कृष्ण कुमार दूबे

4 विश्वनाथ प्रताप दूचे

5 इरफान अहमद

6 अब्दुल आदिल अंसारी

<

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं