विरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर 94 53 82 1310,
महामानव बोधिसत्व संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस दिनांक 14 ,4,2020 को पूरे भारत में मनाया जाना है। इस वक्त कोरोना वायरस के चलते लाक डाउन के नियमों का पालन करना सर्वोपरि है। इस लिहाज से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया फाउंडेड बाय भीमराव अंबेडकर अठावले के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम धर दुबे ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस को, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। श्यामधर दुबे ने कहा कि लाक़ डाउन के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ-साथ सीमित तरीके से ही कार्यक्रम अपने घरों में ही मनाए। मिर्जापुर जिला अध्यक्ष सुनील सोनकर ने बताया कि एनडीए के घटक दल की ओर से मिर्जापुर ने समस्त पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण एवं जनपद वासियों को अपने अपने घर में ही रह कर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस को मनाना है सार्वजनिक कार्यक्रम बिल्कुल भी नहीं करना है लोग जहां हैं वहीं अपने घरों में ही उनकी मूर्ति पर तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम संपन्न करेंगे सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए ही कार्यक्रम कराएंगे।
होम समाचार