दर्शन करना पड़ा भारी दर्शनार्थी पर मुकदमा दर्ज मिर्जापुर

34

*लॉकडाउन का उलंघन कर मां विंध्यवासिनी का गर्भगृह से दर्शन करना पड़ा भारी, दर्शनार्थी पर मुकदमा दर्ज*

मिर्जापुर।कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के दौरान मां विंध्यवासिनी का मंदिर अनिश्चित कालीन के लिए जिला प्रशासन और पंडा समाज की सहमति से बंद कर दिया गया था।इस दौरान गर्भ गृह से दर्शन पूजन करने को प्रतिबंधित कर दिया गया।लेकिन गुरुवार को एक पैथॉलजी संचालक ने एक पुरोहित की मदद से मां विंध्यवासिनी का गर्भ गृह से दर्शन किया।लेकिन जैसे अन्य लोगों को जानकारी हुई, तो लोगों ने डीएम और एसपी से शिकायत कर दिया।मामले की जाँच सीओ सिटी सुधीर कुमार को सौंपी गई।जाँच के बाद शुक्रवार को विंध्याचल थाने में दर्शनार्थी पर मुदकमा दर्ज किया गया।हालाँकि पुरोहित पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।