समाचारदीवानी न्यायलय के कर्मचारीयो ने न्याय के लिए भरी हुंकार -मीरजापुर

दीवानी न्यायलय के कर्मचारीयो ने न्याय के लिए भरी हुंकार -मीरजापुर

9453821310-उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ मिर्जापुर न्यायालय परिसर के अंदर आज दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश की सरकार हम दीवानी न्यायालय कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है मीडिया के द्वारा यह पूछे जाने पर कि आपके साथ ही अन्याय क्यों हो रहा है तो संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि क्योंक सरकार जानती है की हम न्यायालय के कर्मचारी हड़ताल नहीं करते यही हमारी कमजोरी का फायदा सरकार ले रही है और हम बताना चाहेंगे कि हमारी भी सहने की क्षमता समाप्त हो चली है यदि जल्द ही हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तो व्यापक पैमाने पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जा सकती है| इस कर्मचारी संगठन में उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से कर्मचारीगण के नेता और कर्मचारी आज मिर्जापुर जनपद न्यायालय के प्रांगण में अपनी मांग व अपनी आवाज को बुलंद करते एकजुट दिखाई दिए|संगठन की एकता उसकी उसकी अखंडता पर बोलते हुए संगठन सचिव मनोज श्रीवास्तव ने कहा की हमारी एकता ही हमारी मांग को प्रभावी बनाएगी जिला अध्यक्ष रमेश चंद दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पन्नालाल महामंत्री राजेश कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने आए हुए प्रदेशभर से लोगों का स्वागत व अभिनंदन किया|

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं