समाचारधूम-धाम से मनाया गया महाराणा प्रताप जयंती-MIRZAPUR

धूम-धाम से मनाया गया महाराणा प्रताप जयंती-MIRZAPUR

मिर्जापुर में आज महाराणा प्रताप जयंती को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में धूम-धाम से मनाया गया | महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति को समर्पित था | उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगल साम्राज्य से लोहा लिया तथा प्रजा हित में सत्ता त्यागकर राजगद्दी को त्यागने की महान परंपरा को इतिहास में दर्ज कराया | वक्ताओं की इसी कड़ी में क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन प्रजा एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित था | साथ ही साथ उनका राष्ट्रप्रेम व देश प्रेम अनुकरणीय है | वर्तमान में नवयुवकों को ,आने वाली पीढ़ियों को महाराणा प्रताप के बारे में अवश्य बताते रहना चाहिए | जिससे हिंदुस्तान के गौरव व मुगलों को छठी का दूध याद दिलाने वाले परम योद्धा महाराणा प्रताप के प्रताप से हिंदुस्तान गौरवान्वित हो सके | कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंस सिंह ने की | जयंती में मुख्य रुप से विवेक सिंह, शिव भोला सिंह ,आनंद सिंह, रवि सिंह ,प्रदीप ,सूरज, सुधीर, राम हरि सिंह आदि लोग प्रमुख रहे |

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं