
डेंगू रोगो के बचाव व रोकथाम हेतु नगर पालिका परिषद के द्वारा नगर के 14 वार्डो में कराया गया एन्टी लारवा का छिड़काव
मीरजापुर 16 अक्टूबर 2022- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम में डेंगू रोगों से बचाव एवं जन जागरूकता हेतु नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अधिशासी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के निर्देशन में 15 अक्टूबर की रात्रि में जिलाधिकारी आवास, पुलिस लाइन, शुक्लहा, जज कालोनी, कचहरी बाबा, जज कैम्पस में फांिगग एवं नगर के विभिन्न वार्डो में यथा चेतगंज वार्ड नंबर 23, संकट मोचन वार्ड नंबर 33, तरका पुर वार्ड नंबर 7, डंगहर वार्ड नंबर 6, उत्तरी सबरी वार्ड नंबर 20, घंटाघर वार्ड नंबर 27, चंद्र दीपा वार्ड नंबर 11, भटवा की पोखरी वार्ड नंबर 34, रूक्खड़ घाट वार्ड नंबर 8, बरौंधा वार्ड नंबर 14, बुंदेलखंडी वार्ड नंबर 36, रमईपट्टी वार्ड नंबर 4, इमामगंज वार्ड नंबर 38, महंत शिवाला वार्ड नंबर 9, एन्टी लारवा का छिड़काव कराया गया।