समाचारपूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्म दिवस मनाया गया

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्म दिवस मनाया गया

वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर,बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया।*

(मिर्जापुर)बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं कुमारी मायावती का 64 वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मिर्जापुर के भरुहना स्थित घनश्याम वाटिका में केक काटकर मनाया गया। मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी इलाहाबाद व मिर्जापुर मण्डल अशोक कुमार गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमारे महापुरुषों के त्याग का परिणाम है। मान्यवर कांशीराम ने हमें एक मार्ग दिया है। जिस पर चलकर ही हमारा समाज आगे बढ़ सकता है। बाबा साहब अम्बेडकर के बनाए हुए संविधान का पूर्णतः लाभ तभी मिलेगा जब देश और प्रदेश की सत्ता पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा होगा। बहुजन समाज के लोगों के साथ किए गए अत्याचार से इतिहास के पन्ने भरे पड़े हैं। अपने वोट का सही प्रयोग करके ही बहुजन समाज पार्टी को सत्ता मिल सकती है। देश और समाज को लड़ाने और और गुमराह करने वाली पार्टियों से सावधान रहने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रत्याशी विधान सभा चुनार अनमोल सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश व देश की भाजपा सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है। यह देश सबका है। हमारा संविधान किसी के साथ भेद भाव नहीं करता। लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार धर्म के आधार पर देश को लड़ाने और कमजोर करने का काम कर रही है। महंगाई, बेरोज़गारी एवं अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए एनआरसी और सी ए ए की बात की जा रही है।अध्यक्षता परवेज खान पूर्व प्रत्याशी नगर विधान सभा तथा संचालन जिलाध्यक्ष राजेश गौतम। इस दौरान रामाश्रे भारती, अनमोल सिंह पटेल, यशवंत राव, कुंज बिहारी, डा महेंद्र भारती, अवधेश पटेल, घनश्याम पटेल, धनेश्वर गौतम, माता प्रसाद पटेल, प्रेम शंकर मौर्या, चंद्रशेखर भारती आदि उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं