समाचारप्रभारी मंत्री ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर बताई प्रदेश सरकार की...

प्रभारी मंत्री ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद
मुख्यालय पर भव्य विकास उत्सव का आयोजन

प्रभारी मंत्री/ मंत्री औद्योगिक विका निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग ने मां विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

08 वर्ष की उपलब्धियों, नीतियों के जन जागरूकता हेतु सूचना विभाग द्वारा लगाई प्रदर्शनी का
भी प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया उद्घाटन, जनपद के विभिन्न विभागो द्वारा
जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगाए गए स्टाल

प्रभारी मंत्री व उपस्थित जनप्रतिनिधिगण के द्वारा प्रदेश सरकार की 08 वर्षो की
उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका ‘‘सबका साथ, सबका विकास, उत्कर्ष
के 08 वर्ष’’ एवं यूपी के उपयोगी 08 वर्ष रिपोर्ट कार्ड का कया विमोचन

प्रदेश में सर्वाधिक निवेशको के आने से बढ़ रहे है रोजगार के अवसर -नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रभारी मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधिगणो को देवी चित्र व ओ0डी0ओ0पी0 से निर्मित स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया स्वागत व अभिनन्दन

मीरजापुर 25 मार्च 2025- उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के ऐतिहासिक एवं सफलतापूर्वक 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय एवं विकास खण्डो पर भव्य विकास उत्सव का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रदेश के प्रभारी मंत्री/प्रदेश के मंत्री औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने जिला मुख्यालय बी0एल0जे0 ग्राउंड महुवरिया में आयोजित वृहद विकास उत्सव मेला का देवी चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। प्रभारी मंत्री द्वारा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 08 वर्ष की उपलब्धियों व नीतियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक मड़िहान रमाशंकर पटेल, विधायक मझंवा सुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बृज भूषण सिंह, जिला प्रभारी भाजपा सरोज कुशवाहा, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका मीरजापुर श्याम सुन्दर केेसरी, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल के अलावा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार उपस्थित रहें।
उत्सव मेला में जनपद के विभिन्न विभागो यथा-महिला कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना, चिकित्सा विभाग, खादीग्रामोद्योग, जल जीवन मिशन, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, कौशल विकास मिशन, ओ0डी0ओ0पी0, एन0आर0एल0एम0, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, नगर पालिका, पंचायती राज विभाग/स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम्य विकास विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, हस्तशिल्प, मनरेगा, जिला प्रोबेशन/महिला कल्याण, उद्यान विभाग, आयुर्वेद चिकित्सा, रोजगार मेला, समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण, मत्स्य सहित अन्य सभी विकासपरक विभागो के प्रदर्शनी के स्टाल लगाए गए। इस अवसर पर विगत दिनो प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ 2025 एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पर आधारित लघु फिल्म का एल0ई0डी0 वैन/एल0ई0डी0 वाल पर चलाकर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर मा0 प्रभारी मंत्री व मा0 विधायकगण के द्वारा कृषि विभाग द्वारा 03 लाभार्थियो/कृषको को कस्टम हायरिंग एवं दो लाभार्थियों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रमाण पत्र एवं वितरण किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा प्री स्कूल किट एवं बहुउद्देशीय किट 05 लाभार्थियों को वितरण के साथ ही चार नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा 05 बच्चों को स्पांशरशिप योजना के तहत प्रशस्ति/प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 नवचयनित वृद्धावस्था के पेंशन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, मत्स्य विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों को निषादराज वोट योजना के तहत लाभान्वित किया गया।
प्रभारी मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की 08 वर्ष के कार्यकाल के उपलब्धियों को गिनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के मिशन को आत्मसात करते हुए वर्ष 2017 में डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा, सुशासन और विकास की जिस यात्रा को प्रारम्भ किया था वह आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में पूरे देश के समक्ष एक माॅडल के रूप में प्रस्तुत हुई हैं, जिसके पूरे प्रदेशवासी साक्षी एवं सहभागी रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के प्रति जनता ने अपना सहयोग और समर्थन दिया है उससे यह विश्वास दृढ़ हो चला है कि स्पष्ट नीति, साफ नियत, प्रतिबद्धता पूर्ण नियोजन के सत प्रयास सुफलित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के ट्रांफामेशन की चर्चा आज राष्ट्रीय एव अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। कानून व्यवस्था में सुधार आम जन को सम्मान जनक जीवन गांरटी देता है साथ ही छोटे बड़े हर निवेशक, हर व्यापारी को निवेश की सुरक्षा की गांरटी सुनिश्चित करता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक निवेशको के आने से रोजगार के अवसर बढ़ रहे है। बेहतर इंफ्रास्टक्चर आमजनो के जीवन को बेहतर बना रहा है तथा निवेशको को कम लागत अधिक उत्पादन और बेहतर परिणाम की गांरटी देते हुए प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक परिवेश में क्रान्तिकारी बदलाव ला रहे है जिसमें उत्तर प्रदेश को आर्थिक विकास में ऊचे पायदान पर पहुंचाया हैं।
गरीब कल्याण योजना के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि वंचितो को वरीयता मूल मंत्र मानकर सरकार ने विगत 08 वर्षो में 06 करोड़ से अधिक लोगो को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश में 15 करोड़ निर्धनों को प्रतिमाह निशुल्क, अनाज, 1.86 करोड़ परिवारो को निशुल्क गैस कनेक्शन, 2.86 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ, 09 करोड़ लाभार्थियों को 05 लाख तक चिकित्सा सुरक्षा कवच, 56.50 लाख से अधिक परिवारो को निशुल्क आवास, 01 करोड़ से अधिक वृद्धावस्था, निराश्रित महिला/दिव्यांनजन पेंशन राशि को 300 रूपये महीने से बढ़ाकर एक हजार रूपेय प्रतिमाह किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में डी0बी0टी0 से 09 करोड़ 08 लाख से अधिक लोगो को एक लाख 11 हजार 637 करोड़ रूपये का भुगतान भी किया गया हैं। हमारी सरकार द्वारा जीरोपार्वटी मिशन का भी शुभारम्भ किया गया है इसी प्रकार 10 लाख नए उद्यमियों के सृजन के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान भी प्रारम्भ किया गया हैं।
कृषि विकास सेक्टर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 08 वर्षो में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, निशुल्क सिंचाई, स्वायल टेस्टिंग, सिंचाई का रबका बढ़ा, गन्ना मूल्य का समय से भुगतान जैसे अनेक कार्यो ने सेक्टर की तस्वीर बदल कर रख दी है। उन्होंने बताया कि कृषि विकास दर 2016-17 में 5.1 प्रतिशत था जो 2023-24 में 13.7 प्रतिशत पर हैं। वर्तमान की राज्य की जी0डी0पी0 का 28 प्रतिशत योगदान भी हैं। उन्होंने बताया कि पहले कैबिनेट का पहला निर्णय 36559 करोड़ रूपये से 94 लाख लघु एवं सीमान्त किसानो की कर्जमाफी की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2.86 करोड़ कृषको को 80 हजार करोड़ से अधिक धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से उनके खातो मे हस्तांरित की गई। इसी प्रकार 2017 से अब तक 280223 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया, जो पिछले 22 वर्षो में हुए कुल भुगतान से भी 667036 करोड़ अधिक है वर्तमान में 122 चीनी मिले क्रियाशील है तीन नई चीली मिलों की स्थापना की गई, 06 मिलो का पूर्नस्थापना, 38 चीनी मिलो का क्षमता विस्तार हुआ है जिसमें लगभग 1.25 लाख लोगो प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से लोगो को रोजगार प्राप्त हुआ हैं। 2017-18 से 2024-25 के बीच 233.99 लाख मीट्रिक टन लगभग खरीद का 43 हजार 424 करोड़ से अधिक भुगतान किया गया। इसी प्रकार 2017-18 से 2024-25 के बीच 456.86 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर 88 हजार 746 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया जो वर्ष 2012 से 2017 बीच के खरीद का 05 गुने से अधिक भुगतान हैं। उन्होंने पी0एम0 कुसुम योजना, बाट सुरक्षा की परियोजनाओं, मुख्यमंत्री कृषक दुघर्टना, निराश्रित गोवंश आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कि अब प्रदेश में नो कफ्यू, नो दंगा-यूपी में सब चंगा अपराध और अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालरेंस आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक माॅडल के रूप में प्रस्तुत हुई है महिला संबधी अपराधो में संलिप्त अपराधियों को सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश देश में नम्बर एक राज्य है। उन्होंने बताया कि एन0सी0आर0बी0 आकडे़ के अनुसार वर्ष 2016 की तुलना में अपराधो में प्रतिवर्ष उल्लेखनीय कमी आई है जैसे डकैती 84.41 प्र्रतिशत, लूट में 77.43 प्रतिशत, हत्या 41.01 प्रतिशत, बलवा की घटनाओ में 66.40 प्रतिशत, फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं 54.72 प्रतिशत, दहेज हत्या में 70.08 प्रतिशत तथा बलात्कार की घटनाओं में 26.15 प्रतिशत की कमी आई हैं। उन्होंने पुलिस सुधार, स्पेशल सिक्योरटी फोर्स का गठन, एंटी नारकोटिक्स टाक्स फोर्स का गठन प्रदेश के सभी जिला में साइबर सेल की क्रियाशीलता आदि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 2017 के उपरान्त 02 लाख 20 हजार विभिन्न पदो भर्ती तथा 01 लाख 49 हजार पदो प्रोन्नति पूरी पारदर्शिता किया गया हैं।
इंफ्रास्टेक्चर डेवलेपमेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज गूूगल पर एक्सप्रेस स्टेट वे सर्च करे तो उत्तर प्रदेश नाम सबसे सामने आता है 06 एक्सप्रेसवे संचालित है 11 पर कार्य प्रगति पर हैं। 2017 तक एक्सप्रेसवे की लम्बाई 491 किलोमीटर थी आज 1225 किलोमीटर हैं। गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद देश के कुल एक्सप्रेसवे में 55 प्रतिशत की हिस्सेदारी हो जाएगी। एयर कनेक्टिविटी के बारे में बताया कि आजादी के बाद 2017 तक पूर्व मात्र आपरेशन एयरपोर्ट थे इधर 08 वर्षो के बाद 16 एयरपोर्ट संचालित है जिसमें 05 अन्तर्राज्यीय एयरपोर्ट है। जेवर एयरपोट्र से निकट भविष्य में हवाई उड़ान प्रारम्भ होने वाली है तथा उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा एयर कारगो हब बनने जा रहा हैं। उन्होंने नगरीय विकास एवं ऊर्जा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 2017 तक कुल 14 नगर निगम थे आज 17 नगर निगम गठित हैं। बीते 08 वर्षो में 125 नए नगरीय निकायो का गठन किया गया है नए नगरीय निकायो का गठन, जिला मुख्यालय व नगर निकायो को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसितकरने की कार्ययोजना, महानगरो में मेट्रो की सुविधा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में बिजली आ ना खबर बनती थी आज बिजली का जाना चर्चा में रहता है आज ग्रामीण लगभग 20 घण्टे तहसील में लगभग 22 तथा जनपद में लगभग 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही हैं। नए ट्रांसफार्मरो की स्थापना तथा क्षमता वृद्धि एवं अक्षय ऊर्जा स्रोतो पर आधारित ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ाने का सरकार का विशेष लक्ष्य हैं। मुख्यमंत्री युुवा स्वारोजगार योजना, ओ0डी0ओ0पी0 वित्त पोषण, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, चिकित्सा स्वास्थ्य, सांस्कृतिक पुनरोद्धार, आर्थिक परिवेश, महाकुम्भ-2025, वित्तीय समायोजन आदि प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2017 की तुलना में वर्ष 2024 तक ए0ई0एस0 रोगियो की मृत्यु में 85 प्रतिशत व जे0ए0 रोगियो की मृत्यु में 99 प्रतिशत की कमी आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 80 मेडिकल कालेज 44 राज्य सरकार एवं 36 निजी क्षेत्र तथा 59 मेडिकल कालेजो को सुविधा आच्छादित की गई हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान हैं। आयुष्मान भारत से 1.80 करोड़ परिवारो को तथा 49 लाख परिवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की दिशा में कार्य करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर है। इसके पूर्व मंत्री द्वारा बाल विकास परियोजना के धात्री माताओं को अन्न प्राशन व नवजात शिशुओ अन्न प्राशन कार्यक्रम भी कराया।
इस अवसर पर विधायक मड़िहान, विधायक मझवां, विधायक छानबे ने भी प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 08 वर्ष की उपलब्धियों को जन मानस में जानकारी दी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी ज्ञान चन्द्र दूबे, नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा, राज कुमार विश्वकर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय उपाध्याय, भाजपा नेत्री डाली अग्रहरी के अलावा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, उउप निदेशक कृषि विकेश पटेल खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं