समाचारभाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों को करा रहे भोजन

भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों को करा रहे भोजन

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक चुनार अनुराग सिंह के निर्देश पर जनता कर्फ्यू के बाद 23 तारीख से ही नरायनपुर मंडल में गरीब भूखे एवं काफी संख्या में पलायन कर रहे मजदूरों के लिए खाने का व्यवस्था किया गया है उसी के तहत आज 31 तारीख को भी नरायपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया और भोजन वितरण में सहयोग किया।मुख्य रूप से हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष प्रभाल सिहं व भाजपा मंडल नरायनपुर के अध्यक्ष डा विजय सिंह, मंत्री बिंदेश ओझा और नरायनपुर वार्ड नंबर 3 के जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी पप्पू पटेल द्वारा तन मन धन से सहयोग किया जा रहा है।मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज गुप्ता एवं तमाम कार्यकर्ताओं के सहयोग से अब तक 500 से ज्यादा भूखों को खिलाने का कार्य किया गया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं