समाचारमंत्री द्वारा विन्ध्य विश्वविद्यालय की जमीन का किया स्थलीय निरीक्षण

मंत्री द्वारा विन्ध्य विश्वविद्यालय की जमीन का किया स्थलीय निरीक्षण

केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं
उपभोक्ता मामले ने संयुक्त रूप से विन्ध्य विश्वविद्यालय की जमीन का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा दी गयी विस्तृत जानकारी

मीरजापुर 25 नवम्बर 2023- प्रदेश के मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश योगेंद्र उपाध्याय ने आज केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल एवं कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उत्तर प्रदेश सरकार आशीष पटेल के साथ तहसील मड़िहान के अन्तर्गत चयनित विन्ध्य विश्वविद्यालय की जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प रहा है कि हर मंडल स्तर पर एक सरकारी विश्वविद्यालय खोला जाये। उन्होंने कहा कि जनपद की लोकप्रिय सांसद/ केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का विशेष आग्रह एवं प्रयास रहा कि जनपद मीरजापुर में विश्वविद्यालय की स्थापना हो। उन्होंने कहा कि बहुत शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अथवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे और इसका निर्माण भी होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक जनपद में विश्वविद्यालय खोलने का संकल्प लिया है। उन्होंने अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक उच्च शिक्षा पहुंचे उसी के तहत नीतिगत निर्णय लिया गया है, जिसके तहत सरकारी अथवा प्राइवेट विश्वविद्यालय खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि जो असेवित जनपद हैं उनके लिए शिक्षा का एक हब बनेगा उसमें यहां की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। अस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा मैप पर भी दिखाकर पूरे भूमि परिसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख मड़िहान, क्षेत्राधिकारी मड़िहान, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लोटन बिन्द के अलावा सभी जन प्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं