*1-थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 05 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला बालअपचारी गिरफ्तार—*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 05 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले बालअपचारी को गिरफ्तार किया गया । दिनांक 22.06.2022 थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत निवासिनी एक महिला द्वारा थाना स्थानीय पर नामजद अभियुक्त(बालअपचारी) के विरूद्ध वादिनी की 05 वर्षीय पुत्री को बहलाकर घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना मड़िहान पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 23.06.2022 को प्र0नि0 शैलेश कुमार राय मय हमराह हे0का0 सदानन्द तिवारी, हे0का0अजहर खां द्वारा अभियुक्त(बालअपचारी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड/जेल भेजा गया ।
*2-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 07 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर-03
थाना को0कटरा-02
थाना जमालपुर-01
थाना मड़िहान-01